शहीद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में सीपत वासियों द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रमों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन……. जानिए कौन- कौन से कार्यक्रमों का होगा आयोजन…?
सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शहीद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में पिछले वर्ष की भाँति सीपत के ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं।
ग्रामवासियों ने बताया कि आज सुबह 9 बजे से 5 बजे तक शासकीय कन्या शाला में रक्तदान शिविर व यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा।

वहीं आज से ही सीपत कें शासकीय कन्या शाला मैदान में स्वामी विवेकानंद खेल एवं युवा कल्याण क्लब व समस्त ग्रामवासियों के तत्त्वधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शहीद विनोद सिंह कौशिक स्मृति कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो कि 24 जनवरी को समापन होगा।

वहीं 24 जनवरी को समस्त ग्रामवासियों द्वारा सुबह 10 बजे नवाडीह चौक से शासकीय कन्या स्कूल तक सीपत क्षेत्र के शहीदों की स्मृति में विशाल रैली निकाला जाएगा और शाम 6 बजे कन्या स्कूल सीपत में ही एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में कवि सम्मेलन व पंडवानी गायिका दुजन बाई के द्वारा पंडवानी की प्रस्तुती दी जाएगी।



















