BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी: प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का जिला पंचायत सीईओ आर.पी. चौहान ने निरीक्षण किया और यूनिट प्रबंधन के विषय में आवश्यक निर्देश दिए। जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत बेलटुकरी में स्थापित किये गये प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन यूनिट का जिला पंचायत सीईओ आर.पी. चौहान ने निरीक्षण कर यूनिट मशीन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और शेड की साफ-सफाई, रंग रोगन करने के साथ रीपा परिसर में निर्मित गतिविधि शेड को शुरू करने के निर्देश दिए।

उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और समूह की दीदियों को ग्राम पंचायत से एकत्र प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक यूनिट केंद्र पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.आर. भगत, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक पूनम तिवारी, सहायक विस्तारक अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी व विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और स्व.सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...