ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: 50 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पैदल पेट्रोलिंग के दौरान मिला आरोपी, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार की गई। 20 अक्टूबर 2024 को थाना सीपत की पुलिस टीम ने ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति जो अपने मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड बुलेट क्रमांक CG 12 BL 3158 पर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब ले जा रहा था, को संदिग्ध मानकर रोका गया। आरोपी की पहचान रविंद्र मालिया पिता नंद कुमार मालिया उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब और उसकी मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

रविंद्र मालिया पिता नंद कुमार मालिया उम्र 21 साल निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर।

इस कार्यवाहीं में इनका रहा विशेष योगदान…..

थाना प्रभारी सीपत निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक परमेशवर सिंह, आरक्षक प्रकाश जगत, मुरीत राम बघेल, सुभाष मरावी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...