BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, विडियो देख पढ़िए खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई, जब एक खाली मालगाड़ी का चौथा डिब्बा प्लेटफार्म नंबर 5 के पास बेपटरी हो गया। यह घटना दोपहर 3:55 बजे हुई, जब मालगाड़ी कोरबा की दिशा में जा रही थी। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया। मण्डल के सीनियर डीजीएम के अनुसार बेपटरी हुए डिब्बे की वजह से रेलवे की संपत्ति को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जान-माल की बड़ी हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और मालगाड़ी को फिर से पटरी पर लाने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया। रेलवे सूत्रों के अनुसार राहत कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...