BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: संडे पिकनिक में गए युवक की एक दिन बाद मिली लाश, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर निवासी 22 वर्षीय अंजेश राव गाँवली पिता गणेश राम गांवली अपने दोस्तों के साथ रविवार को रतनपुर क्षेत्र के कलमीटार बैराज पिकनिक मनाने गया था। मौका पाकर युवक और उसके दोस्त वहाँ नहाने के लिए पानी में उतरे। इसी दौरान अंजेश गहरे पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और युवक की तलाश शुरू की। रविवार की देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका, जिससे उसके परिवार में चिंता बढ़ गई। सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें उन्होंने गहरे पानी से अंजेश का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...