BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलापसुर; अवैध स्ट्राइकर जुआ का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार! रेड में मिले पैसे, वाहन और मोबाइल..सट्टेबाजों पर जारी रहेगा शिकंजा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘प्रहार अभियान’ के तहत पुलिस ने अवैध स्ट्राइकर जुआ सट्टा खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर बेलगहना चौकी पुलिस टीम ने ग्राम भनवारटंक स्थित मरहीमाता मंदिर के पास छापेमारी कर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। छापे के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6,400 नगद, 3 स्ट्राइकर गोटी, एक स्कॉर्पियो वाहन (CG 17 T 1305), तीन मोबाइल फोन, एक लकड़ी का टेबल और सफेद तौलिया को ज़ब्त किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(ख) और BNS की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

सट्टेबाजों पर जारी रहेगा शिकंजा…!

पुलिस ने साफ किया है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस तरह के गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये हैं पकड़े गए जुआरी…….

01. यशवंत सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी रतनपुर,

02. जाकर अली उम्र 45 वर्ष निवासी चांटीडीह, सरकंडा,

03. पवन श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी चाटीडीह, सरकंडा,

04. अजय पासवान उम्र 37 वर्ष निवासी टेगनमाडा, बेलगहना।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...