BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: बोरी फैक्ट्री काम करने गए युवक की मौत..मृतक के परिजन कर रहे न्याय की मांग, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के मोपका चौकी क्षेत्र में एक युवक की फैक्ट्री में काम करते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान लाकेश्वर भार्गव पिता देवनारायण भार्गव के रूप में हुई है, जो ग्राम खैरा लगरा का निवासी था। लाकेश्वर पिछले 5 से 6 वर्षों से लगरा स्थित जे.के. एंड संस फैक्ट्री में बोरी निर्माण का कार्य कर रहा था। घटना की रात लाकेश्वर फैक्ट्री में अपने नियमित काम में व्यस्त था, तभी अचानक वह गिर पड़ा। यह घटना सुबह छुट्टी के कुछ समय पहले हुई। सूचना मिलने पर फैक्ट्री प्रबंधन ने लाकेश्वर को तुरंत किम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां के चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। सिम्स पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर उसकी मौत का कारण क्या था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। परिवार में मातम का माहौल है और मृतक के करीबी लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। यह घटना फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों और कर्मचारियों की सेहत पर भी सवाल उठाती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...