BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

BILASPUR: ट्रांसपोर्ट नगर में बनाई गई पुलिस सहायता केंद्र, विधायक कौशिक के हाथों हुआ शुभारंभ…पुलिस चौकी में तब्दील कराने को लेकर एसपी ने कहीं बात, जानिए…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के व्यस्तम इलाके कहलाने वाले बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में थाना चकरभाटा से सम्मिलित पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के हाथों किया गया। इस मौके पर कलेक्टर अवनीश शरण, बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, आयुक्त अमित कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम सहित नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत माता भारती के छाया चित्र पर माल्यापण सहित ज्योत प्रज्ज्वलित के साथ रिबन काट कर की गई। नागरिक, पुलिस सहित निगम विभाग को बधाई देते हुए बिल्हा विधायक श्री कौशिक ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है, की इस स्थान में लोगों की सहायता के उद्देश्य से विभाग द्वारा पुलिस सहायता केंद्र का संचालन किया जाएगा। साथ ही पुलिस प्रशासन भी पूरी ईमानदारी दिखाते हुए अपराधियों पर सख्ती बरतें ताकि हमारा बिलासपुर लोगों के लिए भय मुक्त हो सके। पहले लोगों को पुलिस सहायता लेने सिविल लाइन या फिर तारबाहर जाना पड़ता था, जिसे देखते हुए थाना सिरगिट्टी खुलवाया गया। अब यहां के लोगों के लिए नवीन पुलिस सहायता केंद्र खुल कर तैयार है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि इस इलाके में भारी संख्या में बाहरी लोगों का आवागमन होता रहता है। लोगों के सुरक्षा की दृष्टि से यही सहायता केंद्र बहुत जरूरी था, जिसे आज लोगों के समक्ष सेवा के लिए खोल दिया गया है। भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि श्री कौशिक के कार्यकाल में सबसे ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र सहित सरकारी भवन निर्माण कार्य किया गया है, जिसमे से एक यह पुलिस सहायता केंद्र है। उद्घाटन समारोह में आईपीएस उमेश कश्यप, जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, थाना सिरगिट्टी प्रभारी विजय चौधरी, पार्षद दुर्गेश नंदन कौशिक सहित पुलिस विभाग व नगर निगम के अधिकारी सहित भारी संख्या में नागरिक व व्यापारी उपस्थित थे।

कोशिश करेंगे की यह केंद्र पुलिस चौकी में तब्दील हो जाएः एसपी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कि इस पुलिस सहायता केंद्र लोगों की सहायता के लिए खोला गया है, जहां हर समय बल उपस्थित रहेंगे और लोगों की मदद करेंगे। अतिसंवेदनशील स्थान पर ड्यूटी करने के दौरान उन पर जिम्मेदारियां और ज्यादा बढ़ जाती हैं, इसलिए इस पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य और बढ़ेगा। हम पूरी तरह अपराध पर अंकुश लगाना चाहते है, जिसमे आप सभी का सहयोग बेहद जरूरी है। हम कोशिश करेंगे की यह पुलिस सहायता केंद्र पुलिस चौकी में तब्दील हो जाए, ताकि आप लोगों की हर समस्या का समाधान यहीं हो जाए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!