Raftaar News Cg

नियमितीकरण को लेकर मस्तूरी विधायक डा. बांधी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शहर की सीमा विस्तार कर उसमें पड़ोस के सकरी, तिफरा, सिरगिट्टी सहित 15 ग्राम पंचायतों को शामिल करने की सरकार की योजना को तो अमलीजामा पहना दिया गया लेकिन इन ग्राम पंचायतों में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं।

बता दें कि इन ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में शामिल करने के बाद ग्राम पंचायतों में काम करने वाले ऐसे कर्मचारी जो पंचायत के अधीन रहकर पंचायत से वेतन प्राप्त करते थे वह कर्मचारी अब वेतन विसंगति की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं में यह कर्मचारी नगर निगम में नौकरी तो जरूर कर रहे हैं लेकिन वेतन के लिए उन्हें महीनों इंतजार करना पड़ता है नगर निगम में पंचायतों के संविलियन के समय कुछ दिनों तक इन कर्मचारियों को नियमित वेतन का भुगतान किया गया लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया इन कर्मचारियों की समस्या बढ़ती चली गई अब अनियमित वेतन भुगतान के चलते कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट आन पड़ा है और ये कर्मचारी दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है

कर्मचारियों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए मस्तूरी विधायक डा. कृष्णामूर्ति बांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों को नियमित कर वेतन विसंगति दूर करने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...