BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: 16 वर्षीय छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो वायरल कर परिवार को जान से मारने की दी धमकी, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर थाने में अपने पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने उसे उसके दोस्त के कमरे में दुष्कर्म किया। इस घिनौनी घटना के कारण छात्रा न केवल मानसिक रूप से परेशान हुई, बल्कि अपनी परीक्षा में भी असफल हो गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और उसे धमकी दी कि यदि उसने उसका साथ नहीं दिया, तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। आरोपी ने केवल वीडियो वायरल करने की धमकी नहीं दी, बल्कि पीड़िता और उसके परिवार को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच जारी है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!