BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: दोस्तों के साथ नहाने गया स्कूली बच्चा डूबा तालाब में, हॉस्पिटल ले जाते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चकरभाठा क्षेत्र स्थित ज्ञानोदय स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र प्रकाश दास मानिकपुरी का पुत्र है, जो रहंगी का निवासी है और उसके पिता सिम्स में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं। घटना उस समय हुई जब छात्र स्कूल के छुट्टी के बाद अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि छात्र तालाब की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा सका, जिसके कारण वह पानी में डूब गया। मृतक के साथियों ने जब उसे तालाब में डूबते देखा, तो उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने मिलकर छात्र को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। इसी बीच स्थानीय लोगों ने आपातकालीन सेवाओं को कॉल किया। घटना स्थल पर पहुंची 112 आपातकालीन टीम ने तुरंत छात्र को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!