Raftaar News Cg

बिलासपुर में बनाएंगे अपना विधायक: अमर…? बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अल्पकालीन विस्तारकों के कार्यशाला का हुआ आयोजन..!

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत गुरुवार को विधानसभा बिलासपुर के अल्पकालीन विस्तारकों का कार्यशाला गुजराती समाज भवन टिकरापारा बिलासपुर में आयोजित किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत 15 मार्च को रायपुर में विधानसभा के घेराव के सफल आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर में अपना विधायक बनायेंगे इस संकल्प को लेकर बूथ सशक्तिकरण के तहत 17 मार्च से 27 मार्च तक अल्पकालीन विस्तारकों को बूथ में जाना है और कार्य का विभाजन कर संगठन द्वारा तय किये गये डॉटा का संकलन करना है, 24 बिन्दु को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। आगामी चुनाव की तैयारी के अनुसार मानसिकता तय कर सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है। बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को सशक्त करने हेतु विस्तारक को सम्पूर्ण सहयोग प्रदान कर योजना के अनुसार कार्य करेंगे। सोशल मीडिया में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना है और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस आज एक उदाहरण नहीं दे सकती कि उन्होंने एक भी कार्य प्रारंभ किया हो, जो भी कार्य चल रहे वह भाजपा शासनकाल के कार्य चल रहे है, भाजपा शासनकाल के जितने भी विकास कार्य अधूरे है, उसे लेकर आगामी दिनों में धरना आंदोलन किया जायेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान अपने आप में आगामी चुनावों के नजरिए से वर्तमान अराजक कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्म युद्ध की नींव रखने जैसा महत्वपूर्ण है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में अपना सम्पूर्ण सहयोग देगा। हम हर बूथ तक पहुँचेंगे और संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक निर्देश को अक्षर सहपूर्ण करना है। हमने बूथ स्तर पर मजबूती के साथ मिलकर कार्य किया है, जिसके परिणाम सुखद रहे हैं। देश मे आज केंद्र की मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार मजबूत बूथ के परिणाम स्वरूप है।

बिलासपुर विधानसभा के प्रभारी गिरीश शुक्ला ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के दायित्व का सफलता से निर्वाहन करना है, अल्पकालीन विस्तारक बूथों तक जाएंगे, अपने बूथ को मजबूत बनाएंगे और पार्टी हित में सकारात्मक परिणाम लाने में अहम भूमिका निभाएंगे, 10 दिनों में बूथ सशक्तिकरण का पूर्ण फॉर्मेट भरकर मंडल में जमा करना है।

कार्यशाला में प्रमुख भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, मनीष अग्रवाल, प्रबीरसेन गुप्ता, विनोद सोनी, राजेश मिश्रा, विजय सिंह, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, डीके साहू, प्रवीण तिवारी, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, बी.वल्लभ राव, शेखर पाल, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, श्रीकांत सहारे, कमल कौशिक, प्रकाश यादव, हरि गुरूंग सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, शक्ति केन्द्र के विस्तारक, बूथ के प्रभारी उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...