BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: लड़की का अपहरण कर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र में एक लड़की के अपहरण कर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी द्वारा 28 सितंबर 2024 को थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसकी घर की लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। इस दौरान अपहर्ता और संदिग्ध की तलाश की गई। पुलिस की विशेष टीम ने लगातार प्रयास करते हुए अपहृता को 15 अक्टूबर 2024 को सतारा महाराष्ट्र से बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश कुर्रे पिता लखन कुर्रे उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई, जो कि खैरा थाना सीपत जिला बिलासपुर का निवासी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की। इस मामले में संबंधित धाराएं 87, 64 भारतीय न्याय संहिता और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...