ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

व्यापारी पर जानलेवा हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी में एक व्यापारी पर बदमाशों ने हमला कर दिया। 5 से ज्यादा युवकों ने व्यापारी को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर हॉकी स्टिक, लाठी और नुकीली चीज से बुरी तरह पीटा। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के रोहिणीपुरम तालाब के पास की है। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हमले में व्यापारी वैभव सिंह के सिर, माथे, गर्दन और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले (हाफ मर्डर) का केस दर्ज किया है। इस घटना को कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर की शाम व्यापारी वैभव सिंह (ऑप्टिकल व्यवसायी) अपने साथियों मोहम्मद अमन और आकाश ठाकुर के साथ कार में गोल चौक से सुंदर नगर की ओर जा रहे थे। शाम 7:30 बजे वासुदेव हॉस्पिटल के पास शाहरुख भंडार नाम का युवक अपनी स्कूटी कार के सामने खड़ी कर दिया। वैभव कार से नीचे उतरे, तभी राजिक नाना, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा समेत अन्य आरोपी दूसरी कार से पीछे आ पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू की और फिर व्यापारी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वैभव को पीटने के साथ ही कार के कांच भी तोड़ दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शाहरुख भंडार, राजिक नाना, गौरव हेपट, शुभम मिश्रा और अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की उम्र 22 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश और पूछताछ कर रही है। इस मामले में यह तथ्य भी सामने आया है कि पीड़ित वैभव सिंह खुद भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। वर्ष 2022 में डीडी नगर थाने में उसके खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज की गई थी। उस पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त ओम दुबे के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला किया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर... मस्तूरी; भाजपा नेता रामनारायण राठौर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया; शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामन... बिलासपुर; फीस नहीं देने पर परीक्षा से रोका, टीसी भी नहीं दी; महर्षि विद्या मंदिर को शिक्षा विभाग का ... बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ...