BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
VIDEO! बिलासपुर: दीवार गिरने से घायल हुआ व्यक्ति.. इलाज के दौरान मौत, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति की दीवार गिरने से गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना ग्राम शिल्पहरी से सटे ग्राम पोड़ी में हुई, जहां कच्ची ईंट और मिट्टी की दीवार गिरने से 50 वर्षीय लत्तू केवट घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लत्तू केवट उस समय दीवार के पास थे जब अचानक दीवार गिर गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दीवार की नींव कमजोर थी, जिससे पानी जमा होने के कारण गड्ढा बन गया था। इसी के चलते दीवार का ढांचा कमजोर हो गया और वह अचानक गिर गई। लत्तू के परिजनों ने घायल होने के तुरंत बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
