ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

28 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 28 किलो गांजा जब्त……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम की अहम भूमिका रही। लगातार चलाए जा रहे आकस्मिक चेकिंग अभियान और स्टेशन पर कड़ी सतर्कता के चलते तस्करों को दबोचा गया। आपको बता दें कि प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के कार्यभार संभालने के बाद से रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और सघन चेकिंग अभियान और भी मजबूत हुआ है। उनकी कार्यकुशलता और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम द्वारा लगातार यात्रियों की सुरक्षा और नशे के खिलाफ अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर की प्रमुख भूमिका रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....