Raftaar News Cg

वैदिक महाविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक

छात्र-छात्राओं को मतदाता प्रक्रिया से जोड़ने मतदाता जागरूकता महाअभियान

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदाता प्रक्रिया से जोड़ने और सामान्य जन में मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से वैदिक महाविद्यालय सीपत में मतदाता जागरूकता महाअभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीपत नवदपस्थ तहसीलदार श्रीमती माया अंचल रही। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम जोड़ने सहित शत-प्रतिशत मतदान से सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप मे नायब तहसीलदार राहुल कौशिक, आर आई राजेश चंदेल, सुशील एक्का, पटवारी संघ जिलाध्यक्ष, देव कुमार कश्यप, सचिव हेमंत पटेल, कौड़िया पटवारी चंद्रकांत साहू, बीएलओ श्री तरुण जी, सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, सचिव रियाज अशरफी, प्रांशु क्षत्रिय उपस्थित रहे। पटवारी संघ जिलाध्यक्ष देव कुमार कश्यप व बीएलओ शिक्षक श्री तरुण ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता सूची में केवल नाम होना पर्याप्त नहीं है। यह तभी सार्थक होगा जब आप वोट अधिकार का इस्तेमाल करें। बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत लोगों को मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और मतदान के प्रति जागरूक करने सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया। लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी करें। मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम जोड़ने सहित शत-प्रतिशत मतदान से ही सही जनप्रतिनिधि एवं ईमानदार सरकार के गठन का रास्ता प्रशस्त होगा, लोकतंत्र मजबूत होगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक हिमांशु गुप्ता व आभार प्रदर्शन महाविद्यालय के चेयरमेन द्वारिकेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर संस्था के सीईओ अभिनय शुक्ला, सचिव अशोक श्रीवास सहित सभी प्राध्यापकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...