BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत..तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, तीन घायल; 30 मार्च को थी बेटी की शादी, गांव में पसरा मातम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम ऊनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोठी डी पारा निवासी घासीराम राज (70 वर्ष) अपने परिचित किशन उर्फ रामू ठाकुर और कार्तिक राम मरावी के साथ मोटरसाइकिल से बेटी श्यामा राज की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे। बेटी की शादी 30 मार्च को तय थी और इसी सिलसिले में तीनों आसपास के गांवों में निमंत्रण देने गए थे। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे तीनों कार्ड बांटकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम ऊनी के तिराहा सोसायटी के पास मेन रोड पर सामने से आ रही बाइक सीजी 10 बी एक्स 4725 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घासीराम राज को गंभीर हालत में पीएचसी सीपत लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए बलौदा अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग क्रमांक 17/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। इस दुखद घटना के बाद ग्राम सोठी में शोक का माहौल है। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, उसी घर से पिता की अर्थी उठने से पूरा गांव गमगीन हो गया। खुशियों का माहौल देखते ही देखते मातम में बदल गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...