BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: ट्रक के सामने कूदकर युवक ने दी जान..पुलिस कर रही सुसाइड के कारणों की जांच, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में युवक के आत्महत्या करने का लाइव वीडियो सामने आया है। युवक शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था, जिसके बाद मेन रोड में जाकर बैठा रहा। इस दौरान सामने से ट्रक आते देखकर अचानक वह सामने कूद गया। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद स्थित गुरुद्वारे के सामने शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। तब उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। आसपास के लोगों को लगा कि तेज रफ्तार ट्रक उसे टक्कर मारकर भाग गया है। बाद में युवक की पहचान टिकरापारा निवासी अमित राजगीर उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। जिसके बाद उसके परिजन को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

सीसीटीवी कैमरे में हुआ खुलासा……

इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर डर की वजह से वहां से भाग निकला। जिस पर पुलिस की टीम आरोपी ट्रक और ड्राइवर की पहचान कर तलाश कर रही थी। इस दौरान जांच के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी वीडियो की जांच की, तब पता चला कि घटना के समय युवक सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान सामने से ट्रक आते देख कर वह दौड़ते हुए कूद गया। जिसके बाद युवक के आत्महत्या का पता चला।अभी युवक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...