BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: घर से शौच के लिए निकली युवती, मिली लाश, परिजनों ने लगाया आरोप…गैंगरेप कर की गई हत्या, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र में दशहरा की रात एक युवती की मौत हो गई। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही हैं। परिजनों का कहना हैं कि दशहरे के दिन शाम में युवती शौच जाने के लिए घर से निकली थी और फिर वह गायब हो गई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा। परिजनों ने युवती की खूब तलाश की, इसी बीच रात करीब 11:30 बजे युवती का मोबाइल ऑन हुआ। फोन करने वाले ने बताया कि युवती का एक्सीडेंट हो गया है।

इसके बाद युवती के परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां युवती मृत अवस्था में पड़ी थी। पता चला कि युवती का साथी दुर्गेश टंडन भी सड़क हादसे में घायल हुआ है, उसकी मोटरसाइकिल भी मौके पर मौजूद हैं। युवती के पिता का दावा है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है, उनकी बेटी के साथ तीन मोटरसाइकिल में छह युवक थे। टोल प्लाजा के पास एक मोटरसाइकिल में तीन और दूसरे में दो युवक नजर आए। युवती दुर्गेश टंडन के साथ थी, इसके बाद यह लोग घंटों गायब हो गए और फिर युवती की लाश मिली। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है और उसकी हत्या कर मामले को दुर्घटना का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

सड़क हादसे में मृत युवती का पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी सामने नहीं आया है, युवती के पिता ने दुर्गेश टंडन और उसके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया हैं, यह बेहद गंभीर मामला है। पुलिस भी तभी अपनी बात रख पायेगी जब उनके पास पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगा। इधर मृतक के पिता यह भी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही हैं। फिलहाल कौन सच कह रहा है या कौन झूठ इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पायेगी। हालांकि गुरुवार को एक बार फिर फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की, वही दुर्गेश टंडन से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...