BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; गणेश उत्सव पर यातायात पुलिस सख्त, समितियों को दिए गए कड़े निर्देश…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश उत्सव के दौरान शहर में सुव्यवस्थित आवागमन और शांतिपूर्ण गणेश विसर्जन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में सोमवार को शहर की सभी गणेश उत्सव समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समितियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी हालत में यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस दौरान समितियों को निम्न निर्देश दिए गए–

पंडाल स्थल पर स्वयं वॉलिंटियर नियुक्त कर व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।

प्रतिबंधित साउंड सिस्टम और तेज आवाज वाले डीजे का प्रयोग सख्ती से वर्जित रहेगा।

अश्लील, फूहड़ और अमर्यादित गानों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

विसर्जन जुलूस में नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रत्येक समिति कम से कम 10 ड्रेस कोड वाले “गणेश उत्सव वॉलिंटियर” नियुक्त करेगी।

पंडाल स्थल पर विद्युत तारों की सुरक्षित व्यवस्था और प्रमाणित इलेक्ट्रीशियन से जांच अनिवार्य होगी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक पंडाल पर यातायात नियमों से जुड़े फ्लेक्स और बोर्ड लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। निर्धारित मार्ग और डायवर्जन का पालन करना सभी समितियों के लिए अनिवार्य रहेगा। साथ ही विसर्जन के दौरान तेज बहाव वाले पानी या गहरे पानी में जाने से भी रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी शहर राजेन्द्र जयसवाल, एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे, नगर निगम अधिकारी और शहर की सभी गणेश उत्सव समितियों के सदस्य मौजूद रहे। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे पुलिस प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और गणेश उत्सव को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराएं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...