BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: आत्मानंद स्कूल में ई-रिक्शा चालक की हत्या…नाबालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा में हुए ई-रिक्शा चालक सत्यनारायण प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मामूली विवाद के चलते मृतक के साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए हैं।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर की एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि मृतक के साथ कुछ आरोपियों का विवाद हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदीप सिंह ठाकुर को महज 8 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया। इन टीमों ने 48 घंटों के भीतर रिंकू साहू, अजय श्रीवास और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सभी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब इनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

1. रिंकू साहू उर्फ मेडी पिता प्रेम साहू उम्र 19 वर्ष,

2. अजय श्रीवास पिता जनकराम श्रीवास उम्र 28 वर्ष,

3. विधि से संघर्षरत् बालक। सभी निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा सरकण्डा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...