BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सकरी पुलिस का बड़ा अभियान, 12 से अधिक आरोपी गिरफ्तार, अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना सकरी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 12 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई से पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने बताया कि धारा 170 बीएनएसएस के तहत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शामिल हैं …

आस्मीन खान (52 वर्ष), निवासी चोरभट्ठी

ढेलउराम सूर्यवंशी (58 वर्ष), निवासी सम्बलपुरी

राजा बसोड (20 वर्ष), निवासी शांतिनगर

विनय टण्डन (19 वर्ष), निवासी दलदलिहा पारा

पिन्टू उर्फ अंजीत वस्त्रकार (26 वर्ष), निवासी पेन्डारी

ओमप्रकाश जांगड़े (28 वर्ष), निवासी पेन्डारी

अशोक साहू (26 वर्ष), निवासी कौआताल, थाना सीपत

हरदेश यादव (22 वर्ष), निवासी काठाकोनी

हरीश राव (27 वर्ष), निवासी सागर, थाना सकरी

इसके अलावा अलग-अलग प्रकरणों में भी कार्रवाई की गई……

अपराध क्रमांक 584/25 : धारा 64(1), 351(2) बीएनएस के तहत आरोपी निलेश चन्द्राकर उर्फ कृष्णा, निवासी उसलापुर गिरफ्तार। अपराध क्रमांक 585/25 : धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(1), 3(5) बीएनएस के तहत करण उर्फ सुखदेव भारते, निवासी दलदलिहापारा एवं एक अपचारी बालक गिरफ्तार। अपराध क्रमांक 589/25 : धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत धीरज बघेल, निवासी बगीचापारा अमेरा गिरफ्तार। साथ ही चाकूबाजी के वारंटी आरोपी ईश्वर यादव, निवासी काठाकोनी को भी पुलिस ने धर दबोचा।सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। बिलासपुर पुलिस ने दो टूक कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और समाज में भय का वातावरण बनाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्...