BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! जंगल में जुआ: 5 बाइक व हजारों नगद सहित 2 गिरफ्तार अन्य फरार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे जुआ खेलने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें। इसी दिशा में गुरुवार को कोटा पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि करपीहा के जंगल में कुछ लोग रुपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना कोटा की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। इस कार्यवाही में पुलिस ने दो जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। जप्त की गई वस्तुओं में 13,000 रुपये नगद, 5 मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 52 पत्तों की ताश शामिल हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल के मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई करने की योजना बनाई है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. आदित्य सुल्तान पिता बलराम सुल्तान उम्र 20 वर्ष निवासी सोनबंधा थाना तखतपुर,

02. अमित कुमार पाटले पिता समारू राम पाटले उम्र 35 वर्ष निवासी शांतिपुर (धूमा) चौकी जुनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...