BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार की मौत, घायल का चल रहा इलाज..ट्रेलर छोड़ चालक हैं फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई, जिसमें 32 वर्षीय गोपीचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल घनश्याम को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर बिलासपुर में रहने वाले गोपीचंद कोरी पिता घनश्याम कोरी उम्र 32 वर्ष व बजरंग ध्रुव पिता धनु ध्रुव उम्र 35 वर्ष बाइक क्रमांक सीजी 10 बीपी 6353 से किसी काम को लेकर ग्राम केंदा गए हुए थे। केंदा में काम निपटाने के बाद वे वापस बिलासपुर लौट रहे थे कि दरसागर मोड़ के पास बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 4 एन ए 6372 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में लिया। ट्रेलर की चपेट में आने से गोपीचंद कोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बजरंग ध्रुव बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं घटना के बाद फरार ट्रेलर को ग्राम छतौना से जब्त किया गया हैं। वाहन का चालक फरार हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...