ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तीन दोस्तों ने छात्रा के साथ तीन महीने तक किया दुष्कर्मः स्कूल में गुड टच, बेड टच की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने शिक्षिका को बताई आपबीती…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले से आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन दोस्तों पर तीन महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। स्कूल में गुड टच बैड टच की जानकारी देने के बाद नाबालिग ने साल भर बाद शिक्षिका को आपबीती बताई है। जिसके बाद शिक्षिका ने बाल संरक्षण विभाग को जानकारी दे दी है। दरअसल, यह पूरा मामला चांदनी थाना क्षेत्र का है। जहां के एक स्कूल में पढ़ने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ तीन लोगों ने अलग अलग महीने में दुष्कर्म किया। जिसके बाद जब छात्रा के स्कूल में गुड़ टच बैड टच की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रा ने आपबिती शिक्षिका को बताई और शिक्षिका ने बाल संरक्षण विभाग को जानकारी दी। बाल संरक्षण विभाग की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है। जहां शून्य में अपराध कायम किया गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जांच टीम का गठित कर जांच का आदेश दिया है। जांच के बाद यह मामला और स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पताशाजी में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...