ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत: घर के सामने खड़ी आटो की चोरी, पकड़े गए चार आरोपी, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने आटो चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम जाँजी निवासी प्रार्थी राधेश्याम यादव की शिकायत पर की गई, जिन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर 2024 की रात उन्होंने अपने आटो को घर के पास खड़ा किया था, जिसे सुबह अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। राधेश्याम यादव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तुरंत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सकी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया और चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

1. लक्की राजपुत पिता लक्ष्मण राजपुत उम्र 19 वर्ष,

2. सौरभ वर्मा पिता कार्तिक राम वर्मा उम्र 20 वर्ष,

3. दो विधि से संघर्षरत बालक, निवासी जांजी थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...