BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: भतीजे के दशगात्र में शामिल होने गया फूफा बहां तेज बहाव में, नहाने के दौरान हुआ हादसा, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के तोरवा क्षेत्र के दोमुहानी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति अपने भतीजे के दशगात्र में नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गया। घटना गुरुवार को हुई, जब 37 वर्षीय राकेश धीरज अपने भतीजे लोकनाथ कोसले के अंतिम संस्कार के अवसर पर एनीकट घाट पर नहा रहे थे। लोकनाथ का निधन हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में हुआ था और उसका दशगात्र समारोह मनाया जा रहा था। जिसमें राकेश शाम चार बजे एनिकट के करीब नदी में नहा रहा था। लेकिन अचानक उसके पैर फिसल गए और वह तेज बहाव में बहने लगा। इसके बाद राकेश के रिश्तेदारों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह करीब 200 मीटर तक बह चुका था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राकेश की खोजबीन शुरू की। अंधेरा होने के कारण उन्हें तलाशी अभियान रोकना पड़ा। शुक्रवार की सुबह फिर से तालाश की जायेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...