BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: श्रमिक कल्याण के लिए श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाएं, नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मण्डल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत समस्त पंजीकृत श्रमिकों हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित है। जिनमें श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों को प्रत्येक कक्षा व पाठ्यक्रम हेतु मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना संचालित है। जिसमें अध्ययनरत छात्र/छात्रा हेतु कक्षा 1 से पी.एच.डी. स्तर तक अध्ययन करने हेतु प्रत्येक वर्ष राशि 1,000 रू. से 10,000 रू. तक प्रदान की जावेगी। जिस हेतु श्रमिक 31 दिसंबर तक ऑनलाईन आवेदन श्रमेव-जयते ऐप विभागीय वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in विकासखंड स्तर में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र एवं चॉईस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों हेतु मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना जिसमें निर्माण श्रमिक एवं उनके बच्चों हेतु प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे पीएससी (लोक सेवा आयोग), व्यापम, एसएससी, आईबीपीएस, रेलवे, पुलिस एवं समय-समय पर जारी होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग का अवसर प्रदान किया जाता है। जिस हेतु श्रमिक/लाभार्थी ऑनलाईन आवेदन श्रमेव-जयते ऐप विभागीय वेबसाईट shramevjayate.cg.gov.in विकासखंड स्तर में संचालित मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र एवं चॉईस सेंटर/लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन कर सकते है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...