ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार: रिटायर्ड कर्मचारी से मांगी थी 10 हजार की घूस; ACB ने रंगे हाथ पकड़ा, पढिए पुरी खबर…….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने राज्य संपरीक्षा कार्यालय दुर्ग के उप संचालक और सहायक संपरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रिसाली नगर निगम में रिटायर्ड कर्मचारी देवव्रत देवांगन की शिकायत पर की गई। देवव्रत देवांगन, जो नगर पालिक निगम में निगम सचिव के पद से रिटायर हुए थे, ने शिकायत की थी कि उनके पदोन्नत वेतन निर्धारण का कार्य लंबित है, जिसके कारण उन्हें न तो पेंशन मिल रही है और न ही अन्य देयक मिल रहे हैं। देवव्रत ने बताया कि इस सत्यापन के लिए वह राज्य संपरीक्षा कार्यालय दुर्ग के उप संचालक दिनेश कुमार और सहायक संपरीक्षक होमन कुमार से मिला। इन अधिकारियों ने सत्यापन कार्य को पूरा करने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। देवव्रत ने इस आपत्ति को गंभीरता से लिया और एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। एसीबी ने शिकायत की जांच की और एक योजना के तहत दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा। घटना के बाद एसीबी ने देवव्रत को सलाह दी कि वह रिश्वत की मांग को कम करने के लिए दबाव बनाए। देवव्रत ने अधिकारियों से बातचीत की और अंततः रिश्वत की राशि 10 हजार रुपए से घटाकर 6000 रुपए पर सैट कर दी। इस सौदे के बाद एसीबी ने दोनों अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में पीसी एक्ट की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया। दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...