सीपत: 16 अक्टूबर को एनटीपीसी गेट के सामने होने वाला आंदोलन स्थगित, एसोशिएशन की मांगों को 15 दिन के भीतर पूरा करने का मिला आश्वाशन, पढ़िए पूरी खबर…..


सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसियेशन सीपत ने 14 अक्टूबर को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन में एसोसियेशन ने सीपत क्षेत्र में ओवरलोड राखड़ परिवहन पर कार्रवाई करने, क्षेत्रीय ट्रांसपोर्टरों को प्राथमिकता देते हुए उचित परिवहन भाड़ा दर प्रदान करने और अन्य महत्वपूर्ण मांगों के लिए कदम उठाने की अपील की। एसोसियेशन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को एनटीपीसी सीपत के मटेरियल गेट और एस डाईक 2-3 के सामने चक्काजाम धरना प्रदर्शन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। आवेदन के परिणामस्वरूप सीपत तहसीलदार और थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि 10-15 दिन के भीतर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई शुरू की जाएगी और क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों को परिवहन कार्य में प्राथमिकता देते उचित भाड़ा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसियेशन ने 16 अक्टूबर को प्रस्तावित चक्काजाम को स्थगित करने का निर्णय लिया। एसोसियेशन ने स्पष्ट किया कि यदि 10-15 दिन के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

