ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

घर के आंगन में मिली पति-पत्नी की लाश, रुपए के लेनदेन में हत्या की आशंका…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कपाटडेरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी की लाश उनके घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिली। मृतकों की पहचान गुरुवार सिंह राठिया (35) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह परिजनों ने दोनों की लाश देखी और तुरंत गांव के कोटवार को सूचना दी। कोटवार ने इसकी जानकारी घरघोड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में लगी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। पुलिस को प्रारंभिक जांच में रुपए के लेनदेन से जुड़ा विवाद हत्या का कारण लग रहा है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...