बिलासपुर: सरकंडा के पिज्जा हट कंपनी में 1.32 लाख रुपए का गबन, आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पिज्जा हट कंपनी में एक शिफ्ट मैनेजर द्वारा कंपनी के नगद बिक्री रकम का गबन करने का मामला सामने आया है। आरोपी नागेश राव हुमने ने 1,32,000 रुपये की राशि को कंपनी के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी उपयोग के लिए खर्च कर दिया। प्रार्थी ललित कुमार साहू जो कि पिज्जा हट में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बैमा नगोई चौक पर पिज्जा हट का नया स्टोर खोला गया है, जहां नागेश राव शिफ्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थे।। नागेश ने बिक्री से प्राप्त नगद रकम को लॉकर में ना रखकर सीधे अपने खर्च में शामिल कर लिया, जिससे कंपनी को नुकसान हुआ। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने नागेश राव की तलाश की और उसे उसके निवास पर गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गबन की बात स्वीकार कर ली। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……
नागेशराव हुमने पिता स्व. राजकुमार हुमने उम्र 32 वर्ष निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी।
