BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: पड़ोसी ने महिला पर किया कुल्हाड़ी से हमला, घायल महिला का सिम्स में चल रहा इलाज, पुलिस कर रही मामले की जांच, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखराम निवासी सुखमनी केंवट गृहणी हैं। शुक्रवार की दोपहर उनकी भाई बहू पुष्पा केंवट ने मोबाइल से कॉल कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले शिवकुमार साहू और उसकी पत्नी मीना साहू उसके साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। उसके घर में परिवार के कोई सदस्य नहीं है और वह अकेली हैं। इस पर सुखमनी अपने मायके पहुंची। वह पड़ोसियों को समझाने के लिए जा रही थी। उसके पीछे उनकी मां फूलकुंवर भी पीछे-पीछे चली गई। फूलकुंवर को देखते ही शिवकुमार और उसकी पत्नी ने गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर शिवकुमार ने फूलकुंवर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हमला करते देख मोहल्ले के लोगों ने शिवकुमार को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना। इस बीच उन्होंने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। तब तक कुल्हाड़ी के हमले से घायल महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस के डायल 112 की मदद से घायल महिला को रतनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सिम्स भेज दिया गया। इस घटना के बाद हमलावर वहां से भाग निकला। परिजन की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...