ChhattisgarhRaftaar News Cg

रस्सी पर लटकी मिली प्लांट के मजदूर की लाश, पुलिस पहुंचने से पहले प्रबंधन ने शव को उतारा, हुआ जमकर बवाल, पढ़िए पूरी खबर………

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मजदूरों के विश्राम गृह के पास एक मजदूर की लाश रस्सी से लटकी हुई मिली। जिससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रबंधन ने शव को रस्सी काटकर वहां से हटा दिया। घटना के बाद से मजदूरों में आक्रोश फैल गया है और उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। मजदूरों ने मीडिया को बताया कि कंपनी की ओर से अक्सर घटनाओं को दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन उन्हें डराता है और नौकरी से निकालने की धमकी देता है, जिसके कारण वे भयभीत रहते हैं। सुहेला थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी भाटापारा एश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि घटना का कारण अभी अज्ञात है और इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...