BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: ट्रैक्टर पलटने से ग्रामीण की मौत, अन्य घायलों का इलाज जारी, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ईट के परिवहन के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि अन्य सवार मजदूर घायल हो गए हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर बेलगहना चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुनित राम पटेल के रूप में हुई है, जो खोंगसरापारा से ईट लेने गए थे। शनिवार को उन्होंने ट्रैक्टर के ट्रॉली में ईट लोड कराकर खोंगसरा से मोहली बन नरवा की ओर रवाना हुए। बताया जा रहा है कि चालक चंदू लाल यादव ने ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाही से चलाया, जिससे वह सड़क से नीचे पलट गया।

इस घटना में गुनित राम पटेल ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में घायल अन्य तीन मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के रिश्तेदार दिलीप पटेल ने घटना की शिकायत बेलगहना चौक पर की। पुलिस ने बिना नंबर वाले ट्रैक्टर के चालक चंदू यादव के खिलाफ धारा 281, 125(1), 106(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश