ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

3 ड्रग्स पेडलर्स गिरफ्तार, हेरोइन समेत नकदी व मोबाइल जब्त……..

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी शहर में 3 ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया है। रिसाई पारा स्थित कोडूमल धर्मशाला के पास दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को हेरोइन (चिट्टा) बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक अवैध रूप से हेरोइन बेच रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर मुकेश कुमार, मुझम्मिल उर्फ मज्जु खान और सैय्यद नसीम खान को पकड़ लिया।

बरामद सामग्री…..

13.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) – कीमत लगभग ₹63,000

3 मोबाइल फोन – कीमत ₹24,000

1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन – कीमत ₹300

नकद बिक्री रकम ₹11,040

पुलिस ने जब्त सामग्री के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 206/25 धारा 21(ए), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...