पूर्व माध्यमिक शाला हिंडाडीह में विज्ञान मेला का आयोजन, 50 बच्चों ने बनाया मॉडल


सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हिंडाडीह संकुल गुड़ी में बच्चों द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडल प्रदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 50 बच्चों ने विज्ञान मॉडल बनाया हुआ था। विज्ञान मेले में मुख्य अतिथि हिंडाडिह सरपंच जितेंद्र कुमार लास्कर रहे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लव कुमार सुनहले एमएमसी अध्यक्ष, संकुल समन्वयक सीपत प्रमोद पांडेय उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा बच्चों द्वारा निर्मित मॉडल का उत्साह पूर्वक अवलोकन कर उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों द्वारा निर्मित मॉडल में नवीन टेक्नोलॉजी लाईफाई, रोबोट, सिक्योरिटी सिस्टम, ध्वनि प्रदूषण, प्रकाश, पौधों की संरचना, पानी बचाओ, तारामंडल, सौर परिवार, टरबाइन, पानी द्वारा बिजली उत्पन्न करना, खाद्य श्रृंखला, दिन-रात का होना, पानी की शुद्धिकरण, पृथ्वी का घूमना, धूम्रपान के दुष्परिणाम, काग भगोड़ा जैसे अनेक मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान विक्की, द्वितीय स्थान नरेंद्र कुमार साहू एवं तृतीय स्थान हितेश एवं निलेश ने प्राप्त किया।


