ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO! सीपत: NTPC में अश्लील गानों पर देर रात तक कराया जा रहा था डांस, सर्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया सीपत थाने का घेराव, FIR दर्ज करने की मांग, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के उज्ज्वल नगर कॉलोनी में नवरात्रि पर्व के दौरान गरबा कार्यक्रम में तेज आवाज में आधी रात तक अश्लील गानों पर डांस किए जाने की खबर के बाद स्थानीय हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। रफ्तार न्यूज सीजी ने इस घटना को प्रमुखता से कवर किया, जिसके बाद संगठन के सदस्य सीपत थाना पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

सर्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व होना चाहिए, न कि अश्लीलता का। हिंदू संगठनों ने आयोजन समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज उचित कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो सर्व हिंदू समाज द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस घटना ने इलाके में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है और स्थानीय प्रशासन के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि वे ऐसे आयोजनों पर कैसे नियंत्रण रखेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर कैसे प्रतिक्रिया देता है और आगे की कार्रवाई क्या होती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...