ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! सीपत; बहू भागी, ससुर हो गए समाज से बहिष्कृत!..धीवर समाज बना जज-ज्यूरी, दिया तानाशाही फरमान…पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ सरकार ने भले ही सामाजिक बहिष्कार को रोकने के लिए कड़ा कानून बना दिया हो, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी चौंकाने वाली है। बिलासपुर जिले के ग्राम टेकर में देवी प्रसाद धीवर का परिवार पिछले एक साल से सामाजिक बहिष्कार की पीड़ा झेल रहा है, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके बेटे की नई नवेली दुल्हन शादी के महज आठ दिन बाद किसी और के साथ फरार हो गई। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। देवी प्रसाद ने 2024 में अपने बेटे की शादी सीपत के ग्राम पोड़ी की युवती से की थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद बहू अपने मायके के एक युवक संग फरार हो गई। देवी प्रसाद ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया, लेकिन यही बात उनके लिए मुसीबत बन गई। समाज के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, सचिव पवन धीवर और कोषाध्यक्ष सतीश धीवर ने आरोप लगाया कि देवी प्रसाद ने बिना समाज को बताए समझौता कर लिया। इसी आधार पर उन्होंने देवी प्रसाद पर 50 हजार रुपए का अर्थदंड लगा दिया। जब वह यह जुर्माना नहीं दे सका तो उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब 19 जुलाई 2024 को देवी प्रसाद के भाई की मृत्यु हो गई। समाज के पदाधिकारियों ने रिश्तेदारों को अंतिम संस्कार में शामिल होने तक से मना कर दिया। चेतावनी दी गई कि जो भी शामिल होगा, उसे एक लाख रुपये का जुर्माना भरना होगा। परिणामस्वरूप देवी प्रसाद के अपने तक उसके भाई के क्रियाकर्म में शामिल नहीं हो सके। देवी प्रसाद का कहना है कि उनका परिवार एक साल से सामाजिक तिरस्कार झेल रहा है। अब रिश्तेदार भी घर आना-जाना छोड़ चुके हैं। आखिरकार न्याय की उम्मीद में उन्होंने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल ये उठता है कि जब सामाजिक बहिष्कार कानूनन अपराध है, तो फिर गांवों में ऐसे ‘तानाशाह’ समाज प्रमुखों पर कार्रवाई कब होगी?

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...