बिलासपुर: कार सवार युवक चौक में तलवार लहराकर कर रहे थे गुण्डादर्गी, मुखबिर की सूचना पर चार आरोपी गिरफ्तार..कार व धारदार हथियार जब्त, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार” अभियान के तहत शहर में हो रही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 09 अक्टूबर 2024 को थाना सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि यदुनंदन नगर तिफरा स्थित बाजार चौक में कुछ व्यक्ति सफेद रंग की बलेनो कार में आए हैं। ये व्यक्ति कार को चौक में खड़ी कर हाथ में तलवार और चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और घटनास्थल पर पहुँचकर आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सफेद बलेनो कार, दो चाकू और एक लोहे की तलवार जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
ये हैं पकड़े गए आरोपी…….
01. समर बोरकर पिता रामपाल उम्र 22 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर तिफरा,
02. प्रतीक बजाज पिता ओम प्रकाश उम्र 22 वर्ष निवासी विनोचा कालोनी थाना सिरगिटटी,
03. विजय कुमार पिता अशोक उम्र 26 वर्ष निवासी खुदीराम बोस चौक थाना तारबाहर,
04. राहुल नायक पिता सौमियल उम्र 25 वर्ष निवासी मस्जिद के पास तारबाहर।
इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……
थाना प्रभारी सिरगिट्टी विजय चौधरी, प्रधान आरक्षक मनोज राजपुत, आरक्षक केशव मार्को, सज्जू अली, रौनक पांडेय, मनोज बघेल, पवन बंजारे, विनोद कुमार सूर्यवंशी।
