ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat
सीपत: 21 लीटर कच्ची महुआ शराब को बेचने निकला था आरोपी, मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया, पढ़िए पूरी खबर…..


सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत पुलिस ने 22 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम पोडी की ओर आ रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की। जांच के दौरान अमन सिंह मरावी उर्फ झिल्ली पिता कामता मरावी उम्र 23 वर्ष निवासी इमली चौक खांडा से 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। शराब एक काले रंग के बैग में पोलीथीन के पन्नी में रखी हुई थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अवैध शराब के मामले में धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


YOUTUBE RAFTAAR NEWS
