BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

मस्तुरी: त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव कार्य में लापरवाही, मस्तुरी विकासखण्ड के तीन सचिव निलंबित, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2024 -25 से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतने पर मस्तुरी विकासखंड के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर पी चौहान ने मंगलवार को निलंबन आदेश जारी किया। निलंबित किए गए पंचायत सचिवों में विजय धीरही ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा, सुरेंद्र खांडेकर ग्राम पंचायत कोनी तथा आशीष भोंसले ग्राम पंचायत रलिया शामिल हैं। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव से जुड़े मतदाता सूची तैयार करने के लिए आयोजित 21 सितंबर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीनों सचिव बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उन्होंने ओबीसी सर्वे कार्य में भी रुचि नहीं दिखाई तथा पंचायत की समीक्षा बैठकों में भी अक्सर अनुपस्थित रहा करते थे। जिला पंचायत सीईओ ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 की प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है। तथा इन पंचायतों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए निकट के ग्राम पंचायत सचिवों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...