BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

बिलासपुर; भाजयुमो उत्तर मंडल की नई टीम घोषित..रवि सिंह ठाकुर बने उपाध्यक्ष!

बिलासपुर: (प्रकाश राव) भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों के नाम जारी करते हुए नई टीम के गठन की जानकारी दी। इस कार्यकारिणी में रवि सिंह ठाकुर को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह घोषणा विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप की गई। इस प्रक्रिया में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनी की अनुशंसा शामिल रही। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति के बाद नई कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया। मंडल अध्यक्ष विश्वजीत ताम्रकार ने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी राष्ट्रहित और संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम युवाओं को संगठित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर मंडल में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। घोषित कार्यकारिणी के अनुसार विश्वजीत ताम्रकार मंडल अध्यक्ष, रवि सिंह ठाकुर एवं मनीष कौशिक मंडल उपाध्यक्ष, संस्कार सोनी मंडल महामंत्री, तुषार साव, अशोक राजपूत, जानू साहू, अभिषेक तिवारी एवं प्रांजल सिंह ठाकुर मंडल मंत्री बनाए गए हैं। आदित्य जगत को मंडल कोषाध्यक्ष तथा शिवांश शुक्ला को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यालय प्रभारी के रूप में बादल बाकरे तथा कार्यालय सहप्रभारी के रूप में शौर्य सराफ और अनमोल तिवारी को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी अनिश तिवारी और सहप्रभारी अमितेश मिश्रा बनाए गए हैं, जबकि मीडिया प्रभारी प्रदीप अग्निहोत्री एवं सहप्रभारी जय देवांगन होंगे। प्रचार-प्रसार प्रभारी विकास यादव और सहप्रभारी सिद्धार्थ श्रीवास को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए आयुष कश्यप प्रभारी और मोहन जायसवाल सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मंडल खेल एवं कला प्रमुख राज पाल तथा सहप्रमुख आकाश दुबे बनाए गए हैं। इसके अलावा माधव शर्मा को जिला प्रमुख शासकीय युवा स्वावलंबन मंडल तथा आयुष दुसेजा को जिला सहप्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। सुवर्णा कोरी को मंडल कन्या शक्ति संयोजक तथा सेजल मिश्रा और सुनीता यादव को सहसंयोजक बनाया गया है। कार्यसमिति सदस्यों में विनायक कौशिक, निहाल राके, इंद्र परिहार, राहुल कांत, विवेक शास्त्री, मयंक दुबे, देवेंद्र श्रीवास, संदीप कश्यप, अजय यादव, विकास मराठा, निलेश साहू, गौतम साहू, आयुष मंथापुरवार, सूरज जायसवाल, आलोक वर्मा, प्रिंस शुक्ला, रोहित यादव एवं तामेश्वर जैसवाल शामिल हैं। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और पदाधिकारियों ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...