BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: सीमेंट के पोल से टकराई प्लांट में काम करने वाले मजदूर की बाइक, हॉस्पिटल ले जाते ही मौत, वीडियो देख पढिए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा थाना क्षेत्र के उडगन फाटक के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में 34 वर्षीय युवक मुकेश टंडन की जान चली गई। घटना उस समय घटी जब मुकेश जो दगौरी के नोवा प्लांट में काम करता था, अपनी बाइक से काम पर जा रहा था और सड़क किनारे लगे सीमेंट पोल से टकरा गया। मृतक डंगनिया मल्हार का निवासी था और 2 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ ससुराल बिल्हा आया था। घटना के बाद गंभीर चोटों के चलते उसे 108 एंबुलेंस से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...