BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: मोपका में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 8 युवतियां सहित दलाल गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मोपका इलाके में चल रहे एक अंतरराज्यीय हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट का संचालन बेहद गुप्त रूप से किया जा रहा था। मोपका पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में 8 युवतियों सहित एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई युवतियों का संबंध उत्तर प्रदेश, नेपाल, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश से बताया जा रहा है। ये सभी युवतियां कथित रूप से इस रैकेट का हिस्सा थीं और इन्हें दलाल के जरिए इस अवैध धंधे में लाया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद इस रैकेट पर छापेमारी की गई, जिसमें रैकेट संचालित करने वाले दलाल को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ी सफलता है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का यह भी मानना है कि इस रैकेट के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...