BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में खौफनाक होली: 48 घंटे में 100 से ज्यादा मारपीट, 11 जगह चाकूबाजी, कांस्टेबल पर भी हमला करने का आरोप..CSP बोले—मारपीट नहीं हुई, पुलिस की नाकामी, फिर भी बदमाश सक्रिय..आखिर कब थमेगा खूनी खेल?

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर में होली का रंग खून में बदल गया। बीते दो दिनों के भीतर जिले में मारपीट और चाकूबाजी की 100 से ज्यादा घटनाएं दर्ज हुईं। बदमाशों ने मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ चाकू चलाए, जिससे कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे चौंकाने वाली घटना तब हुई जब एक कांस्टेबल पर ही अपने पड़ोसी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा। तालापारा बजरंग चौक के पास रहने वाले ऑटो चालक तोपेश दिवाकर ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी और कांस्टेबल विकास कुर्रे ने शराब के नशे में उस पर हमला कर दिया। तोपेश का कहना है कि कांस्टेबल पिछले कई दिनों से उसे धमका रहा था और होली की शाम उसने चाकू से वार कर दिया। हमले में घायल तोपेश को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि इस मामले पर सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह ने सफाई दी कि जांच में किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले। उनका कहना है कि कांस्टेबल विकास कुर्रे ने केवल अपने भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव किया था और कोई हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ। बावजूद इसके, पीड़ित पक्ष ने सिविल लाइन थाने में कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस की नाकामी, फिर भी बदमाश सक्रिय.……

शहर में होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात थी, गश्त बढ़ाने का दावा भी किया गया। एसपी रजनेश सिंह खुद सड़कों पर निकले, लेकिन इसके बावजूद बदमाश सक्रिय रहे। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में 23 मामले सरकंडा थाने में और 14 केस सकरी थाना क्षेत्र में दर्ज हुए। बदमाशों ने मामूली झगड़ों को खूनी संघर्ष में बदल दिया। होली के दौरान 11 जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने कुछ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की, लेकिन अब सवाल उठता है कि आखिरकार कानून का डर क्यों खत्म हो गया?

आखिर कब थमेगा खूनी खेल…?

बिलासपुर में होली के दौरान हुई इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या त्योहारों पर बदमाशों का राज चलेगा? क्या आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस करती रहेगी? अब देखना यह होगा कि पुलिस सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहती है या दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी करती है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
97.50% अंकों के साथ बिलासपुर की नैसी टॉप-10 में..जिले का बढ़ाया मान; साधारण परिवार की बेटी बनी टॉपर,... रायपुर में पशु क्रूरता और अनाचार का मामला: वीडियो फुटेज के आधार पर हुई पहचान; 70 वर्षीय आरोपी गिरफ्त... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा; आरोपी व होटल मैनेजर गिरफ्तार! बिलासपुर में समीक्षा बैठक: महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजय... तालाब में डूबने से जुड़वा बहनों की मौत: 6 वर्षीय दीप्ति और दिव्या की दर्दनाक मौत; गांव में मातम! पुरानी रंजिश में युवक की हत्या: 2 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला! बैलगाड़ी पर निकली बारात: बिना डीजे और तामझाम के निकली देसी बारात; सेलूद गांव में दूल्हे ने सादगी और ... तांदुला नहर में दर्दनाक हादसा: नहाते समय पिता-बेटी की बहने से मौत...20 किमी दूर मिली मासूम की लाश! बिलासपुर; नाली में पेशाब को लेकर विवाद: 10 आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार 7 नाबालिग पकड़े... बिलासपुर; नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म: रायपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी!