BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

VIDEO! NTPC SEEPAT में देर रात तक फैलाई जा रही अश्लीलता, क्या NTPC के लिए कोर्ट का आदेश नहीं..कहां हैं हिन्दू संगठन के लोग, पुलिस प्रशासन पर उठने लगे सवाल, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए एनटीपीसी सीपत में नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित गरबा कार्यक्रम में तेज आवाज में आधी रात तक अश्लील गानों पर डांस किया जा रहा है। स्थानीय जन समुदाय में इस मुद्दे को लेकर गहरा आक्रोश फैल गया है। कुछ दिन पहले ही अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जाएगा और रात के समय डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसे में जब गणेश विसर्जन और ईद-मिलादुन्नबी पर्व के दौरान इन आदेशों का पालन किया गया, तो अब इसी क्षेत्र में गरबा के आयोजन में अश्लील गानों पर डांस किया जाना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्हें गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर डीजे पर प्रतिबंध का हवाला देकर शांत रहने के लिए कहा गया था। वहीं अब एनटीपीसी सीपत के मंदिर में आयोजित गरबा के दौरान नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने इस मामले में तीव्र प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि जब गणेश पूजा और ईद के दौरान कोर्ट के आदेशों का पालन करवाने के लिए इतनी तत्परता दिखाई गई, तो अब इसी तरह के आयोजनों में कैसे ढिलाई बरती जा रही है…? क्या एनटीपीसी सीपत में आयोजित गरबा कार्यक्रम के लिए सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट का आदेश नहीं हैं…? बिलासपुर में हिंदू संगठनों द्वारा अश्लील गानों के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है, लेकिन सीपत क्षेत्र के स्थानीय लोग यह सवाल कर रहे हैं कि क्या इन संगठनों को एनटीपीसी सीपत में हो रही इस गतिविधि की जानकारी नहीं है। इस विवाद ने न केवल स्थानीय समुदाय में असंतोष का माहौल बना दिया हैं, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है, तो इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

पुलिस प्रशासन ने कहीं ये बात…….

सीपत थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने कहां कि स्थानीय निवासियों से ऐसी कोई शिकायत हमें प्राप्त नहीं हुई हैं, शिकायत मिलने पर कोलाहल नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। वहीं इस मामले में स्टेटमेंट के लिए सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण संपर्क नहीं हो पाया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...