BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सड़क हादसा: NTPC सीपत के राखड़ डैम से निकले हाइवा की चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, पढ़िए पूरी खबर……

मस्तूरी: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में शनिवार की सुबह 5 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम से निकल कर आ रही हाईवा ने मॉर्निंग वॉक पर निकले मां और बेटे को अपने चपेट में ले लिया, जिससे मां और बेटे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गतौरा के शंकर नगर निवासी मोहन लाल बंजारे की 35 वर्षीय पत्नी गायत्री बंजारे व 7 वर्षीय पुत्र परेश भाई बंजारे घर से सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए अंबेडकर चौक की ओर निकले थे। तभी एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया स्थित डैम से राखड़ लोड कर बिलासपुर की ओर जा रहे हाइवा क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 5905 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मां और बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर ही मां और बेटे के शव को रखकर सुबह 6 बजे से चक्काजाम कर दिया हैं। वहीं मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...