BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat
बिलासपुर: सरेराह फरसा से वार कर अधेड़ की हत्या, 15 दिन के भीतर तीसरी हत्या की घटना, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक बार फिर हत्या की एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार को सरेराह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की फरसा से हमला कर हत्या कर दी गई। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल के डाक बंगला के पास घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान साकेत बिहारी कौशिक के रूप में की गई है, जो 60 वर्ष के थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोपी ने मृतक पर फरसा से हमला किया और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है और लोग दहशत में हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
